चक्रधरपुर, मई 29 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, मनोहरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा प्रखंड में कुर्बानी का त्योहार बकरीद मनाया गया। गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उल्लास के साथ मनाया। चक्रधरपुर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र की कुल 14 मस्जिदों में सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। सभी लोगों ने अल्लाह से बकरीद की कुर्बानियों को कबूल फरमाने और देश-दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। चक्रधरपुर की जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा की गई। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। इसके बाद बकरों की कुर्बानी दी गई। इस मौके पर कब्रिस्तानों में पूर्वजों को याद किया गया। चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अहले हदीस मस्जिद में 6.30 बजे, मस्जिद ए नूर में 7 बजे, मदरसा गौसिया में 7.30 ...