रुडकी, फरवरी 18 -- बुधवार शाम जैसे ही मस्जिदों से माहे-रमजान का चांद दिखने की घोषमा हुई। पिरान कलियर और आसपास के क्षेत्रों में खुशियों की लहर दौड़ गई। चांद के दीदार के साथ ही इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने रमजान का आगाज हो गया है। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर और सोशल मीडिया के जरिए मुकद्दस महीने की मुबारकबाद दी। चांद के एलान के साथ ही बुधवार रात से मस्जिदों, इबादतगाहों और घरों में विशेष नमाज तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। हाफिज और कारी साहबान ने कुरान-ए-पाक की तिलावत शुरू की। वहीं, महिलाओं ने भी अपने-अपने घरों में तरावीह की नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। रमजान की शुरुआत होते ही मुस्लिम बहुल इलाकों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...