उरई, मार्च 6 -- कोंच। अल्लाह की रहमतों और नेमतों से भरे पाक रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज पूरी अकीदत के साथ आद की गई। रमजान माह के तीसरें जुमें को अकीकतबंदो ने देश में अमन दुआएं मांगी। बड़ी अथाई और आस्ताना कलंदरी वाली मस्जिद में रमजान माह के तीसरे जुमें को अकीकतबंदों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ड्यूटी पर तैनात रहा। शुक्रवार दोपहर को अजान होते ही नमाजी मस्जिदों में पहुंचे। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज दोपहर एक बजे से लेकर ढाई बजे तक पढ़ाई गई। इससे पहले उलमा ने जकात फितरा गरीब, बेसहारा की मदद करने की बात कहीं। साथ ही रमजान को बरकतों का और रहमतों का महीना बताते हुये तफसील से फजीलत बयान की। मस्जिद के इमाम मौलाना मौलाना सगीर ने कहा कि रमजान शरीफ का महीना है जो रहमत मगफिरत और जहन्नुम से निजात का माह है। कहा कि जो इंसान जान बूझकर ...