साहिबगंज, मार्च 13 -- राजमहल। मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज शहर सहित प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अमन-चैन की इबादत की। मुगलानी चक स्थित नूरी जामी मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए सड़क पर विशाल पंडाल बनवाया गया था। जहां सैकड़ों अकीदतमंदों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। साथ ही अकबरी मस्जिद, कसाई मोहल्ला जुम्मा मस्जिद, महाजन टोली मस्जिद, फुलवरिया मस्जिद, लखीपुर, सीरशी, मंडई आदि मस्जिदों पर इमाम द्वारा ही सिर्फ नमाज अदा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...