पाकुड़, मार्च 13 -- पाकुड़िया। पाकुड़िया रमज़ान के पवित्र महीने में पाकुड़िया मुख्यालय क्षेत्र के विभिन्न गांवों की मस्जिदों में चौथे जुम्मा के साथ जुम्मा-तुल-विदा की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इसी के साथ रमज़ान का 23 वां रोज़ा भी मुकम्मल हुआ। इस दौरान यह भी बताया गया कि अगर 19 मार्च को ईद का चांद नजर नहीं आता है तो 20 मार्च को दोबारा जुम्मा-तुल-विदा की नमाज़ अदा की जाएगी। इस अवसर पर काफी संख्या में रोज़ेदारों और नमाज़ियों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज़ अदा की और अल्लाह से अमन, सलामती और बरकत की दुआ मांगी। इसी दौरान पाकुड़िया जामा मस्जिद में इमाम मुफ्ती नूर आलम ने जबकि मोंगलाबांध मस्जिद में इमाम मोहम्मद शकील मिस्बाही ने जुम्मा की नमाज़ अदा कराई। नमाज़ से पहले दोनों इमामों ने रमज़ान के महत्व, ज़कात, सदका और फ़ितरा के बारे में लो...