सराईकेला, मार्च 14 -- खरसावां। रमजान उल मुबारक का अलविदा जुमा (अंतिम जुमा) की नमाज के लिए खरसावां के विभिन्न मस्जिदों में रोजेदार नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने की तैयारी में थे। बूढ़े और युवा ही क्या बच्चों में भी गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद से नहा धो पाक हो सूरमा व इत्र लगाकर मस्जिद का रूख किया। खरसावां के जामिया मस्जिद कदमडीहा, मस्जिद-ए-विलाल कदमडीहा, मदीना मस्जिद बेहरासाई व मस्जिद निजामुददीन गोन्दपुर के मस्जिदों में रमजान माह के अंतिम जुम्मे को नमाजियों की भीड़ इकट्ठी हुई।इमाम के पीछे फर्ज की दो रेकात नमाज अदा की गई। अलविदा ए जुम्मा के नमाज पूरे एहतेराम के साथ अदा करने के बाद मुसलमानों ने दुआ की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आईदा साल भी रमजान उल मुबारक नसीब फरमाने की दुआ की। रोज...