शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। जनपद में ईद-उल-फित्र का त्योहार परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर से गांव तक उत्साह का माहौल रहा। मस्जिदों में लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा कर देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी। वहीं घरों में सेवइयों और पकवानों की मिठास घुली रही। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं, जिससे चारों ओर उल्लास का माहौल दिखा। ईदगाह में शहर इमाम हज़रत हुज़ूर अहमद मंज़री ने ईद की नमाज़ से पहले नेक और एक रहने का संदेश दिया। भाईचारे और इंसानियत को बढ़ावा देने की अपील की। मंजरी ने कहा मजबूर और असहायों की मदद करना फर्ज है। बच्चों की अच्छी तालीम और तरबियत पर ज़ोर दिया। छोटा ख़ुत्बा, गदियाना ईदगाह, जुमा मस्जिद में भी नमाज़ अदा की गयी। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नयी पोशाकों में सज-...