उन्नाव, मार्च 13 -- सफीपुर। रमजान माह के अंतिम जुमे जुम्मतुल विदा के मौके पर कस्बे सहित आसपास के गांवों की मस्जिदों में अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में नमाज अदा की। इस दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए ट्रेनी आईपीएस संचित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सैय्यदवाड़ा स्थित मस्जिद में नमाज से पहले संबोधित करते हुए मौलाना इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि रमजान का महीना इंसान को पूरे साल इबादत और नेक कामों की आदत सिखाता है। उन्होंने कहा कि रमजान में सिर्फ रोजा और नमाज ही इबादत नहीं है, बल्कि इंसान की आदतें और व्यवहार भी ऐसे होने चाहिए जिससे वह बेहतर इंसान बन सके। उन्होंने लोगों से गरीबों की मदद करने और किसी कमजोर पर हो रहे जुल्म का विरोध करने की अपील की। मौलाना ने कहा कि जुल्म के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.