जयपुर, जून 22 -- राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में अवैध ढांचों पर हो रही कार्रवाई को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए मुसलमानों के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया। ओवैसी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर बड़ी संख्या में मस्जिद, दरगाह और मुसलमानों के अन्य धार्मिक स्थल गिराए जा रहे हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से गुहार लगाई है। उन्होंने गृहमंत्री से कहा कि भेदभावपूर्ण और निशाना बनाकर किए जा रहे ध्वस्तीकरण को तुरंत रोकना चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर कहा, 'राजस्थान के सीमावर्ती जिलों बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर आदि में मस्जिदों, दरगाहों और मुसलमानों के दूसरे धार्मिक स्थलों को तोड़ने की लहर चली हुई है। मैंने एआईएमआईएम के बीकानेर जिला प्रमुख सैफी जमील कासमी से बात की, जिन्होंने कहा कि बीक...