भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को शहरभर की मस्जिदों और खानकाहों में रोजेदारों और नमाजियों ने अकीदत के साथ अदा की। शहर के खानकाह शहबाजिया, खानकाह पीर दमड़िया, भीखनपुर जामा मस्जिद, तातारपुर जामा मस्जिद, जब्बारचक शाही मस्जिद, शाहजंगी जामा मस्जिद, हबीबपुर जामा मस्जिद, चमेलीचक जामा मस्जिद, बरहपुरा जामा मस्जिद, इशाकचक जामा मस्जिद, असानंदपुर शिया मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों व खानकाहों में निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में नमाजियों की भीड़ उमड़ी और नमाज अदा की गई। सभी स्थानों पर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नमाज के दौरान रोजेदारों ने देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। शाही मस्जिद काजीचक के इमाम मौलाना आशिकुल कादरी ने कहा कि ...