नई दिल्ली, जुलाई 4 -- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मस्जिदों को ढहाना सही नहीं है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव शफी मदनी ने एसआईआर प्रक्रिया और भारतीय लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की। संगठन के मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में शफी मदनी ने बताया कि एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल 29 जून से 2 जुलाई तक जमीनी स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर गया था। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली समेत कई राज्यों में एक परेशान करने वाला पैटर्न दिख रहा है। मस्जिदों, घरों और आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों के खिलाफ बिध्वंसक अभियान चलाए जा रहे हैं। अतिक्रमण रोधी और ढांचागत अभियानों के दौरान कई मस्जिदों को ध्वस्त या आंशिक रूप से हटा दिय...