भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भागलपुर बेटरमेंट फाउंडेशन (वक्फ 159, खलीफाबाग, शाह मार्केट) के तत्वावधान में शुक्रवार को असर की नमाज के बाद खानकाह पीर दमड़िया शाह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक सुधार को लेकर रणनीति तैयार करते हुए 17 सूत्रीय एजेंडे को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। अध्यक्षता करते हुए खानकाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीं मौलाना सैयद शाह फखरे आलम हसन ने कहा कि वक्फ सैयद शाह इनायत हुसैन 159 और खानकाह की ओर से इस पहल की शुरुआत की गई है। मस्जिदों को इबादत के साथ-साथ सामाजिक सुधार का केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से एक कमेटी के गठन की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक सचिव एवं 11 सदस्य होंगे। बैठक में म...