आगरा, मार्च 11 -- 13 मार्च को जुमा अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। जमात ए अब्बासी हिंद के प्रबंधक मुनब्बर हुसैन अब्बासी ने प्रशासन से मस्जिदों के आसपास सफाई, फोगिंग व यातायात की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है। साथ ही समाज के लोगों के लिए नमाज के लिए समय छूट की मांग भी की। इस दौरान हाजी ईदू खां, श्मसुद्दीन खां, डॉ. एएम खान, सलीम अब्बासी, हाजी यूनिस, रहीस खान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...