नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- वॉशिंगटन, 13 अक्टूबर। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अरबपति एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है। यह मुकदमा निगरानी संगठन 'सिटिजन्स फॉर रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड एथिक्स इन वॉशिंगटन' ने दायर किया है। संगठन चाहता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में डीओजीई के कामकाज से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं। यह दूसरी बार है जब शीर्ष अदालत इस मामले में हस्तक्षेप कर रही है। जून 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के उस आदेश पर रोक सीमित की थी, जिसमें सरकार को डीओजीई से जुड़े दस्तावेज संगठन को सौंपने का निर्देश दिया गया था। यह भी पढ़ें- एलन मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को दिया 2400 करोड़ रुपये का चंदा, डोनाल्ड ट्रंप त...