हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 4 -- यूपी के देवरिया में किशोरी को बहला-फुसलाकर कुशीनगर जिले के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने करीब 27 दिन बाद मस्कट से भारत लौटते ही लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। एसपी की तरफ से लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महुआडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आठ अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उसकी बेटी स्कूल जाने के लिए भटनी दादन चौराहे पर पहुंची थी। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला युवक उसकी साइकिल एक दुकान पर रखवाकर उसे दोपहिया वाहन से कुशीनगर के आगे स्थित एक होटल में ले गया। वहां रुपये-पैसे और शृंगार का सामान देने का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को...