नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड भी मुसीबत बढ़ाने पर आमादा है। शनिवार को दिल्ली में मौसम का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया जिससे यह पहाड़ों की रानी मसूरी से भी ठंडी रही। दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। वहीं, मसूरी में तापमान 22.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री तक नीचे चला जाए, तो कोल्ड डे की स्थिति मानी जाती है। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। बता दें कि शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: नौ और 22.2 डिग्री रहा था। उधर, पालम मौसम केंद्र पर भी कोल्ड डे की स्थिति दर्...