देहरादून, अक्टूबर 17 -- वीकेंड पर दून, मसूरी, ऋषिकेश और चकराता के पर्यटक स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है। 17 से 19 अक्तूबर यानी शनिवार से लेकर सोमवार तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के तहत बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए अब अलग प्रवेश एवं निकासी मार्ग तय किए गए हैं। दून के प्रमुख मॉल, मसूरी और तपोवन क्षेत्र में जाम से निपटने के लिए तीन चरणों (प्लान 'ए', 'बी' और 'सी') में ट्रैफिक को संचालित कराया जाएगा। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से 'टो' कर उठवा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाओं के वाहनों को किसी भी मार्ग पर रोका या डायवर्ट नहीं किया जाएगा। दूध, पेट्रोल और गैस जैसे आवश्यक वाहनों ...