देहरादून, अप्रैल 30 -- मसूरी। संवाददाता माल रोड पर पूर्व की तरह रेहड़ी-पटरी लगाने की मांग को लेकर पटरी व्यापारियों का आंदोलन गुरुवार को 26वें दिन भी जारी रहा। मसूरी रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के बैनर तले व्यापारियों ने शहीद स्थल पर एकत्र होकर शासन, प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार से गरीबों के हित में निर्णय लेने की मांग की।पटरी व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन हिटलर शाही रवैया अपनाते हुए गरीबों की रोजी-रोटी छीन रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार आंदोलन के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो इसका जवाब 2027 के चुनाव में दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में भड़के रेड़ी-पटरी व्यापारी, नगर निगम में धरना क...