देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा नेता रवीन्द्र जुगरान ने हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर उन्हें मसूरी में सर्वे ऑफ इंडिया के स्वामित्व वाली कैसल हिल स्टेट में राष्ट्रीय हिमालयी हिमनद संस्थन की स्थापना को लेकर संसद सत्र में इस विषय को उठाने की मांग की। रवीन्द्र जुगरान ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र के शोध कार्यों को तेज करने के लिए इस हिमनद संस्थान का अंतरराष्ट्रीय महत्व है। सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय को आगामी मानसून सत्र में उठायेंगे। विभागीय मंत्री से भी व्यक्तिगत रूप से इस विषय पर वार्ता करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...