देहरादून, मार्च 24 -- मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।मंगलवार को घंटाघर से मालिंगार चौक तक  सुबह जाम लग गया, जिसमें लोग घंटों फंसे रहे। हैरानी की बात यह रही कि जाम में एक एंबुलेंस भी करीब डेढ़ घंटे तक फंसी रही। स्थानीय निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि वह खुद मालिंगार चौराहे पर डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहे। बताया कि एंबुलेंस भी लगातार सायरन बजाती रही, लेकिन ट्रैफिक की अव्यवस्था होने के कारण उसे रास्ता नहीं मिल सका। इसके चलते स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है अभी तो सीजन शुरू भी नहीं हुआ है, तब यह हाल है तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो जाएगी। मसूरी की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठ रहे ये ...