देहरादून, अप्रैल 23 -- मसूरी में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा के मसूरी दौरे ने सियासी माहौल को और गरमा दिया। पूर्व मेयर गामा ने मसूरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दावा ठोकते हुए अपनी दावेदारी पेश कर दी। गुरुवार को मसूरी पहुंचकर उन्होंने शहीद स्थल पर लंबे समय से धरने पर बैठे पटरी व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। गामा ने कहा कि उन्होंने भाजपा से मसूरी सीट के लिए अपनी दावेदारी रखी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन पर भरोसा जताएगी। उन्होंने दावा किया कि मसूरी विधानसभा सी...