मसूरी में साइकिल रिक्शा की जगह नजर आएंगे ई ऑटो
देहरादून, जून 11 -- मसूरी, संवाददाता । अगर मसूरी प्रशासन कीयोजना सफल हुई तो क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद मसूरी ने ई-रिक्शा सेवा शुरू करने की दिशा में कवायद शुरू कर दी है।किंक्रेग से लाइब्रेरी पिक्चर पैलेस व मालरोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शा, ऑटो का ट्रायल किया गया। ट्रायल पूरी तरह से सुरक्षित व सफल साबित हुआ। अब प्रशासन व पालिका को ई रिक्शा संचालित करने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर निर्णय लेना है।एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में किंक्रेग से ई रिक्शा ऑटो का ट्रायल किया गया। स्वयं एसडीएम व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, एआरटीओ व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पिक्चर पैलेस, लाइब्रेरी व मालरोड पर परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- मसूरी में साइकिल रिक्शा की जगह नजर आएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.