देहरादून, मई 7 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी में एक युवक करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने मसूरी पुलिस को सूचना दी कि वुड स्टॉक स्कूल से आगे धनोल्टी रोड पर एक युवक सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। फायर सर्विस मसूरी और 108 एंबुलेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने रस्सियों व अन्य आपदा उपकरणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 100 मीटर नीचे गिरे युवक को बाहर निकाला गया। घायल युवक की पहचान नरेश 32 पुत्र हुकम सिंह निवासी सिविल रोड, रावत मेडिकल स्टोर मसूरी के रूप में हुई। घायल को सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.