देहरादून, मार्च 29 -- मसूरी। रविवार को पर्यटन नगरी मसूरी में सुबह के समय खिली हल्की धूप के बाद दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। शहर में बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई। जिससे ठंड बढ़ गई लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। इस दौरान माल रोड पर भी पर्यटकों की भीड़ जुटी रही। पर्यटक यहां के मौसम का जमकर लुफ्त उठाते हुए नजर आए। इस मौके पर दिल्ली पंजाबी बाग से मसूरी घूमने आई जसलीन कौर हरभजन चड्डा ने बताया कि यहां पर कभी धूप तो कभी बारिश होने से मौसम काफी सुहाना बना हुआ है जिसका वह परिवार के साथ आनंद उठा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...