देहरादून, मई 15 -- मसूरी में नगर पालिका क्षेत्र में काम करने वाले पर्यावरण मित्रों और टैक्सी चालकों के बीच विवाद समाप्त हो गया है। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के आवास पर दोनों पक्षों को बुलाकर जानकारी ली। आपासी सहमति के दौरान दोनों पक्षों ने माफी मांगी और समझौता किया गया। दो दिन के बाद शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू हो गई। नगर पालिका के कर्मचारियों ने मुख्य मार्गों पर डंप कूड़ा हटाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार 13 मई की रात को मसूरी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने व अभद्रता के आरोप लगाए थे। एक पक्ष के नगर पालिका की संस्था में काम करने वाले कर्मचारियों के समर्थन में वाल्मीकि समाज ने धरना प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था ठप की थी। उन...