मसूरी में ब्रेक फेल होने से कार गहरी खाई में गिरी, हरियाणा और गाजियाबाद के 4 पर्यटकों की मौत
मसूरी, जून 10 -- उत्तराखंड में मसूरी में देहरादून मार्ग पर एक कार के अचानक ब्रेक फेल होने से वह गहरी खाई में गिर गई। वाहन में दो महिला यात्रियों समेत कुल चार लोग सवार थे। चारों की मौत हो गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और एसडीआरएफ ने अभी एक ही शव बाहर निकाला है। मृतक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के निवासी हैं। देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि आज 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सुबह 09:16 बजे थाना मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड चौकी बार्लोगंज मसूरी क्षेत्र में तीव्र ढलान में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई हैं। सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ, फायर सर्विस तथा 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.