मसूरी में बारिश के साथ आंधी तूफान से जनजीवन प्रभावित
देहरादून, मई 30 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी में तेज बारिश के साथ ही आंधी तूफान ने पर्यटकों और लोगों की चिंता बढ़ा दी। बारिश व अंधड़ के कारण पर्यटक होटल की ओर लौट गए।शनिवार को पर्यटन नगरी मसूरी में सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक चटक धूप खिली रही। अपराह्न 3 बजे करीब मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए। शहर में बारिश के साथ ही आंधी तूफान चलना शुरू हो गया जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो गया। इस दौरान माल रोड पर्यटकों से गुलजार थी लेकिन बारिश व आंधी तूफान के चलने से अधिकांश पर्यटक होटलों की ओर लौट गए। यह भी पढ़ें- देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में तूफान आने की संभावना इससे माल रोड पर बहुत कम पर्यटक नजर आए l बारिश के बाद गर्मी से राहत मिल गई। इस दौरान देश-विदेश से मसूरी घूमने आए पर्यटक यहां के मौसम का जमकर लुत्फ उठाते हुए नजर आए। हरियाणा से मसूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.