देहरादून, मई 8 -- मसूरी में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने से माल रोड सहित संपर्क मार्गों व मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। स्कूली बच्चों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अपराह्न 3:00 बजे करीब पिक्चर पैलेस चौक पर जाम लगने से स्कूली बच्चों के साथ ही पर्यटक स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंजाब से मसूरी घूमने आए रमनदीप सिंह ने बताया कि वह करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह कई शहरों में घूमने के लिए गए थे लेकिन जिस तरह से मसूरी में जाम लग रहा है इस तरह का जाम और अन्य शहरों में कहीं भी देखने को नहीं मिला। गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा मसूरी में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए हाल ही में ट्रैफिक प्लान बनाया गया था जो पहले दि...