मसूरी, जून 28 -- मसूरी में जाम से निपटने के साथ ही ईको टैक्स व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कोल्हूखेत सहित नगर पालिका के दो प्रवेश बैरियरों पर फास्टैग सिस्टम लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं। इसको लेकर हुई बैठक में स्थानीय नागरिकों को टैक्स से रियायत, लेन व्यवस्था में सुधार और डिजिटल वसूली प्रणाली पर सहमति बनी। शनिवार को नगर पालिका में हुई इस बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने की। इस दौरान सभासद, होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने फास्टैग के लाभ और कार्यप्रणाली को सबके सामने प्रस्तुत किया। मसूरी में प्रस्तावित फास्टैग व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्थानीय वाहनों को आगामी तीन महीनों के भीतर अपना पूरा डाटा नगर पालिका में जमा करवाना...