मसूरी ब्लूम इनिशिएटिव: रंग-बिरंगे फूलों से सजेगी पर्यटन नगरी
देहरादून, जुलाई 8 -- मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी को प्राकृतिक रूप से और खूबसूरत बनाने के लिए इस बार हरेला पर्व पर एक अनोखी पहल 'मसूरी ब्लूम इनिशिएटिव' की शुरुआत होने जा रही है। जापान और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों से प्रेरित इस पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य मसूरी के बांज (ओक) और देवदार के जंगलों को मौसम के अनुसार रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा।मसूरी की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए हरेला पर्व के दिन जंगली फूलों के पौधे रोपे जाएंगे। विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने परिसरों और पहाड़ियों पर मसूरी के 10 स्कूलों ने तीन हजार से अधिक गड्ढे खोदे हैं। इस योजना में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, आईटीबीपी, होटल एसोसिएशन सहित विभिन्न स्कूल इसमें सहयोग करेंगे।मुहिम के तहत स्थानीय प्रशासन, वन विभाग, होटल एसोसिएशन, एलबीएसएनएए और आईटीबीपी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.