देहरादून, अप्रैल 18 -- मसूरी में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने से माल रोड पर जाम लग गया।माल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं व संपर्क मार्ग पर भी बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। पिक्चर पैलेस चौक पर 2 घंटे करीब जाम की स्थिति बनी रही  जिससे पर्यटकों के साथ स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। माल रोड पर काफी देर तक वाहन रेंगते  हुए नजर आए। पैदल चलने वालों को भी निकलने की  तक की जगह नहीं मिल पाई। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी का टाइम भी हो गया जिससे परिजनों को स्कूलों तक पहुंचने में काफी समय लग गया। पिक्चर पैलेस  चौक पर करीब 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क किनारे लगे टू व्हीलर और फोर व्हीलर के कारण सबसे ज्यादा जाम की स्थिति पैदा हो गई।माल वाहक वाहन भी जाम का कारण बन रहे जबकि 2 दिन पहले नगर पालिका अध्यक...