देहरादून, अप्रैल 25 -- मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट शिव मंदिर के निकट निर्मित दूसरे अस्थायी बैैलीब्रिज का शुक्रवार देर रात को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लंबे जाम और असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थायी पुल के निर्माण प्रस्ताव के पूरा होने तक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से इस टेंपरेरी बैैलीब्रिज का निर्माण कराया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा पूरा कर बेहतर काम किया है। यह भी पढ़ें- LIVE: उत...