मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन, मैगी प्वाइंट की दुकान क्षतिग्रस्त
देहरादून, जुलाई 28 -- मसूरी, संवाददाता। बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग पानी वाले बैंड के ऊपर अचानक भारी भूस्खलन हो गया। इससे एक दुकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के कारण मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग भी पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं हनुमान मंदिर के पास सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोनिव ने जेसीबी लगाकर दो घंटे के बाद सड़क को खोला। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा; चारधाम यात्रा रुकी, भूस्खलन से हाईवे बंद और उफान पर नदियांबारिश का प्रभाव लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहले से बंद पड़े किमाड़ी मार्ग के बाद अब मुख्य मसूरी-देहरादून मार्ग के कई जगह पहाड़ी दरकने व मलबा आने से रोड बाधित हो गई। इससे लोगों और पर्यटकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.