देहरादून, अगस्त 22 -- मसूरी। संवाददाता एसडीएम कार्यालय में आगामी दो सितंबर मसूरी गोलीकांड की 32वीं बरसी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय, राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीएम राहुल आंनद ने बैठक में सभी संबंधितों  से सुझाव लिए और कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि दो सिंतबंर को मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया जाता है। इसकी रूप रेखा तैयार की गयी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री व विधायकों के साथ प्रदेश के विभिन्न स्थलों से बड़ी संख्या में लोग शहीदों को श्रद्धाजलि देने आते हैं। मसूरी गोली कांड में शहीद हुए परिवारों को सम्मानित किया जाता है। सबसे पहले शहीद स्मारक समिति की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है जि...