देहरादून, सितम्बर 2 -- देहरादून। उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने बुधवार को शहीद स्थल सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान 1994 के मसूरी गोलीकांड के शहीदों और हाल ही में दिवंगत वरिष्ठ आंदोलनकारी वेदप्रकाश शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों और शहीदों के संघर्ष व बलिदान का परिणाम है। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, छूटे हुए आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण, आंदोलनकारियों को राज्य निर्माण सेनानी घोषित करने और समान पेंशन देने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी और उनके परिजन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मसूरी कांड के शहीदों को आंदोलनकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि यह भी पढ...