देहरादून, अप्रैल 7 -- मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में नये सत्र के लिए प्रवेश लेने वाली छात्राओं का प्रवेशोत्सव मनाकर स्वागत किया गया। उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से नोट बुक, किताबें व ईवीएम स्वेटर भी दिए गये। वहीं प्रवेश लेने वाली छात्राओं को विद्यालय से संबंधित जानाकारी दी गई। प्रवेशोत्सव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल व शिक्षिकाओं ने नवीन छात्राओं का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान गाया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रवेश उत्सव की शुभकामनाएं दी। कहा कि नवीन छात्राएं विद्यालय परिवार से जुड़ कर इसका हिस्सा बनीं। वे नए ज्ञान, नए अनुभव और नए दोस्तों के साथ जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्...