देवेंद्र उनियाल, फरवरी 4 -- Padma Shri Hugh Gantzer: पद्मश्री ह्यूग गैंट्जर का योगदान मसूरी को बचाने के लिए भी हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने मसूरी में चूने की खदानों में खनन से मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य को हो रहे नुकसान को लेकर आवाज बुलंद की थी। गैंट्जर का 95 साल की उम्र में मसूरी में निधन हो गया। वो कुछ दिन से बीमार थे। भारत की नौसेना से कमांडर के पद से सेवानिवृत्त गैंट्जर यात्रा वृतांत लेखक रहे। जानकारी के अनुसार, गैंट्जर करीब एक माह पूर्व घर में गिर गए थे, जिससे उन्हें चोटें आई थीं। इसके बाद से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार सुबह उन्हें कैमल्स बैक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। नौ जनवरी 1931 को पटना में जन्मे गैंट्जर ने हैम्पटन कोर्ट स्कूल, सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी, सेंट जोसेफ स्कूल नैनीताल, सेंट जेवियर्स महाविद्यालय कलकत्ता और मुंबई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.