अररिया, जुलाई 16 -- अररिया , विधि संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन अररिया के द्विवार्षिक सत्र 2026-28 के चुनाव में अध्यक्ष के पद पर पूर्व सरकारी वकील अधिवक्ता मो मसूद तथा महासचिव के पद पर अधिवक्ता काशी नाथ विश्वास ने जीत दर्ज की। कांटे की टक्कर के बीच सम्पन्न इस चुनाव में अध्यक्ष मो मसूद आलम को 143 वोट प्राप्त हुआ, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा को मात्र 113 मत ही मिले। इसी प्रकार महासचिव काशी नाथ विश्वास को 136 वोट प्राप्त हुआ, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व महासचिव कामख्या प्रसाद यादव को 84 वोट से ही संतोष करना पड़ा। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव चुनाव प्रभारी सह वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र कुमार झा ने बताया कि अध्यक्ष के 01 पद के लिए अन्य 03 उम्मीदवार क्रमश: अशोक कुमार शर्मा को 113 वोट, कृपानंद मंडल को 73 वो...