मसुविवि ने घोषित किया प्रवेश परीक्षा का परिणाम
आजमगढ़, जुलाई 24 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय ने 21 जुलाई को सात पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा का परिणाम समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीसीए एवं एमएससी (जंतु विज्ञान), एमए (भूगोल), एलएलएम, बीए-एलएलबी एवं एमबीए में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई गई थी। सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुईं। प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. सियाराम शुक्ला ने बताया कि सभी संबंधित पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग का कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। काउंसिलिंग की तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: केकेसी में बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.