वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा स्थित सेंट पॉल चर्च में रविवार को प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान (जी उठने) की खुशियां छायी रहीं। तड़के विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद रेव. संजय दान के नेतृत्व में श्रद्धालु मोमबत्तियां लेकर कैरल गाते सिगरा स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। वहां प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने अपने प्रियजनों की कब्रों पर मोमबत्तियां और अगरबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूरे कब्रिस्तान को आकर्षक रूप से सजाया गया था। इसके बाद सुबह 10 बजे पुनः चर्च में मुख्य आराधना सभा का आयोजन किया गया। अपने संदेश में रेव. संजय दान ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान समस्त मानव जाति के उद्धार का आधार है, जिसने मनुष्य को पापों से मुक्ति का मार्ग प्रदान किया। चर्च के सचिव नितिन विल्फर्ड प्रसाद ने आवश्यक सूचना...