कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। मिशनरीज फैमिलीज ऑफ क्राइस्ट इंडिया और इलाहाबाद धर्म प्रांत के पारिवारिक आयोग की मरियमपुर ऑडिटोरियम में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मसीही पारिवारिक संबंधों को मजबूत किया जाए। विश्वास को गहरा किया जाए और घर पर प्रार्थना की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए। इस बैठक में देश के अनेक स्थानों से वक्ता आए थे, इसमें गोवा के एल्विस कुटीनो, पटना के विजेंद्र कुमार, पंजाब के जॉर्ज जोसेफ और बेंगलुरु के संतोष फ्रांसिस मौजूद थे। बैठक में लुइस मैस्केहेरेंस फादर के के एंटनी फादर स्टीफन, मनोज डीसूजा, नोएल जॉर्ज और दीपक ओसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...