देवघर, मार्च 29 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। इसाई धर्मावलंबियों का पर्व खजूर रविवार को प्रारंभ हुआ। मसीही विश्वासियों ने खजूर की डाली लेकर गिरजाघर परिसर में शोभा यात्रा निकाली। पीएच मिशन चर्च, संत कोलंबस गिरजाघर सहित अन्य गिरजाघरों में मसीह विश्वासी खजूर की डालियां लेकर पहुंचे। सभी अनुयायी महिला, पुरुष और बच्चे विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए। गिरजाघर में पादरी विश्वनाथ यादव ने कहा कि हम दु:ख भोग रविवार यानि खजूर रविवार के दिन मूल रूप से यह स्मरण करते हैं कि प्रभु यीशु यहूदियों के जय-जयकार के साथ येरुसालेम में प्रवेश करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से हम दु:खभोग सप्ताह की पवित्र धर्मविधियों में भाग लेंगे और शनिवार रात जागरण की धर्मविधि में प्रभु के पुनरुत्थान को आनंदपूर्वक मनाएंगे। हमारी मुक्ति के इन्हीं महान रहस्यों में योग्यता पूर्वक भाग ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.