वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ईरान अमेरिका के बीच युद्ध विराम तो हो गया है, लेकिन लंबे समय तक लड़ाई के चलते रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की कीमतें बढ़ गई हैं। मसालों के साथ ड्राई फ्रूट्स के दाम भी बढ़े हैं, जिससे रसोई का बजट प्रभावित हुआ है। वहीं पूजा में उपयोग होने वाले कपूर की कीमत तेजी से बढ़ी है। मसाले, ड्राई फ्रूट्स की आवक ईरान समेत खाड़ी देशों से आवक होती है। युद्ध से उपजे हालात में सामानों की आवाजाही प्रभावित होने से आपूर्ति प्रभावित हुई है और कीमतों पर असर दिख रहा है। कपूर का दाम दो माह पहले 600-650 रुपये किलोग्राम था जो अभी 900 रुपये से अधिक हो गया है। इस कीमत में कपूर गोलादीनानाथ में उपलब्ध है, फुटकर बाजार में 40-50 रुपये अधिक दाम ग्राहकों मिल रहा है। गरम मसाला का दाम 200 रुपये बढ़ गया है। किशमिश की कीमत 100-1...