गंगापार, मार्च 13 -- उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार करने वाली एक घटना में कक्षा चार की एक छात्रा के साथ शोहदे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। गुरुवार की देर शाम कक्षा चार की एक छात्रा घर के पास स्थित एक दुकान पर सब्जी-मसाला लेने गई थी। पड़ोस में रहने वाले शोहदे ने 10 रुपये देकर लड़की से अनुचित काम करने की कोशिश की व उसके प्राइवेट पार्ट को छूने का प्रयास किया। घर लौटकर छात्रा ने रोते हुए परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजन आरोपी के घर घटना के संबंध में जानकारी लेने गए तो आरोपी ने हुई घटना को लेकर माफी मांगी। गुस्साए आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के माता-पिता के साथ मारपीट की। उतरांव पु...