बलिया, जून 11 -- बलिया। खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के आधा दर्जन दुकानों से मसालों और अन्य खाद्य वस्तुओं का नमूना लिया। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह टीम के साथ राजेन्द्र नगर की एक थोक किराना की दुकान से हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गुदरी बाजार में मुरारी की दुकान से लाल मिर्च पाउडर, सब्जी मसाला एवं हल्दी पाउडर तथा सुनील कुमार दुकान से लाल मिर्च पाउडर, कचौड़ी गली गुदरी बाजार से मसालों का दो नमूना संग्रह किया। टीम में अखिलेश मौर्या, पुरन्दर यादव, सतीश सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, मसाला कारोबारियों के यहां छापे यह भी पढ़ें- 14 किग्रा हल्दी सीज, पांच भरे नमूने यह भी पढ़ें- दस्तावेज न दिखाने पर हल्दी और मिर्ची पाउडर जब्त

हिंद...