मथुरा, मार्च 11 -- मथुरा। थाना गोविन्दनगर के अंतर्गत मसानी चौराहे के समीप केदार धाम के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव मोर्चरी को भेज शिनाख्त के प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर रवि त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह डा. जीडी गर्ग निवासी रमनवाटिका मसानी, गोविन्दनगर ने सूचना दी कि मसानी चौराहे के समीप स्थित केदारनाथ धाम के सामने करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं पहचान सका। मृतक काले रंग का लोअर, हल्की नीले रंग की शर्ट पहने हैं । उसके बाएं हाथ की कलाई में काला धागा और दाहिने हाथ में कलावा है। पुलिस शव मोर्चरी भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.