दुमका, मार्च 6 -- रानेश्वर। प्रतिनिधि पांच दिनों से लापता 19 वर्षीय युवती का शव मसानजोर डैम से बरामद किया गया है। युवती की हत्या कर शव को पानी में फेंक देने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही मसानजोर थाना की पुलिस ने शव को डैम से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। युवती के शव की पहचान दुमका शहर के दुधानी निवासी गुड्डू पंडित की पुत्री के रूप में हुई है। इस मामले में नगर थाना में बेटी के गुमशुदगी की सनहा दर्ज कराई गई थी। मसानजोर थाना के प्रभारी चंद्रेश्वर रविदास ने बताया कि युवती का शव डैम के पानी में छपलाया हुआ था। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था।पुलिस को एक मोबाइल फोन भी हाथ लगा था। उक्त मोबाइल के माध्यम से पुलिस परिजनों तक पहुंच गई। परिजनों को थाने बुलाया गया और शव की पहचान कराई गई। कपड़े व अन्य सामानों से पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.