दुमका, मार्च 5 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। मसानजोर थाना क्षेत्र स्थित पर्यटक स्थल मसानजोर से एक 19 वर्षीय युवती की शव पुलिस ने बरामद की है। युवती का शव मसानजोर डैम गर्भ के 1 एवं 2 नंबर गेट के बीच पानी में उपल रहा था। जिसे देखते ही लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मसानजोर के प्रभारी थाना प्रभारी चंद्रेश्वर रविदास पुलिस बल के साथ डैम गर्भ के घटना स्थल पहुंची और डैम गर्भ पर पानी में तैर रही युवती की शव को पानी से बाहर निकाला। शव सड़ गल गई थी, जिससे शव से दुर्गंध कर रही थी। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी हाथ लगी है। एक नंबर से पुलिस युवती की परिजन तक पहुंच गई। परिजन को थाने बुलाई गई। मृतक युवती के छोटी बहन ने युवती की कपड़े से युवती की पहचान कर ली। मृतक युवती की शिनाख्त दुमका शहर के दुधानी के रीना कुमारी के रूप में हुई है। ...