दुमका, नवम्बर 12 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। मसानजोर डैम से बरामद युवती की शव की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हुई। लिहजा मंगलवार को बरामद महिला की शव शीत गृह से निकालकर दफना दिया गया। हलांकि महिला की शिनाख्त को लेकर मसानजोर पुलिस काफी प्रयास किया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इधर थाना प्रभारी अवधेश कुमार को इस बाबत पूछने पर बताया कि झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के विभिन्न थाना को सूचित किए जाने के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार एक विक्षिप्त महिला इलाके घूम रही थी। विक्षिप्त महिला की हाथ में जख्म के निशान था। मृतक के हाथ पर भी जख्म के निशान पाया गया है। पुलिस और भी जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...