नई दिल्ली, मई 8 -- किआ इंडिया ने भी अपनी कारों पर मिलने वाले मई डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपने कुछ मॉडल पर ही डिस्काउंट दे रही है। वहीं, जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है वो कार्निवल है। दरअसल, कंपनी अपनी अपनी इस लग्जरी कार पर इस महीने 1 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ये बेनिफिट इसके मॉडल ईयर 2026 पर मिलेंगे। वहीं, मॉडल ईयर 2025 पर ग्राहकों डीलर्स से ज्यादा बेनिफिट मिल सकते हैं। ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आप डीलर्स को कितने डिस्काउंट के लिए कनवेंस कर पा रहे हैं। बता दें कि इस लग्जरी लिमोसिन कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.42 लाख रुपए है।कार्निवल हाई लिमोसिन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कार्निवल हाई लिमोसिन में भी शानदार, पैसेंजर-फोकस्ड इंटीरियर दिया है। वेलफायर की तरह डेक-आउट कार्निवल में सेकेंड रो में ...